विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह ने प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को किया संबोधित, जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा हुये शामिल

हमारे पूर्वजों ने जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया: अम्बरीष
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह ने प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को किया संबोधित, जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा हुये शामिल

सिंगरौली  जिला मुख्यालय स्थित होटल सत्या इंटरनेशनल बैढ़न के सभागार में विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई द्वारा प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह ने श्वर्तमान चुनौतियां और हमारी भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। अपने संबोधन में अम्बरीष सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना जिस प्रकल्पना के साथ हुई थी, उस पर हमें चिंतन करने की आवश्यकता है। यह समझना आवश्यक है कि उसकी परिकल्पना की दृष्टि क्या थी और आज हम कहां खड़े हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों पर आक्रमण हुए, जिनमें भारत भी शामिल रहा। कई देशों की सभ्यता समाप्त हो गई, लेकिन भारत की संस्कृति, संस्कार और चार धाम यात्रा आज भी जीवित हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों ने जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। कुछ लोगों ने जागरण किया, कुछ ने लड़ाई लड़ी। हमारे संस्कार मंदिरों, गौ, गंगा, अर्चक और परिवार व्यवस्था के कारण आज भी सुरक्षित हैं। पहले भी लड़ाइयाँ होती थीं, परंतु हिंदू एक थे, उनकी पद्धति एक थी। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना इसी उद्देश्य से हुई कि हिंदू-हिंदू के रूप में रहे। हमारी भूलों के कारण समाज में जो दूरी आई, उसे मिटाकर हिंदू समाज की अजेय शक्ति खड़ी करने का कार्य विहिप कर रहा है।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा प्रांतीय सह मंत्री डॉ. राजबहादुर जायसवाल, नगर संघ चालक नागेंद्र बहादुर सिंह, मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका संध्या सिंह, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका सोनम रवानी, जिला मंत्री राजू द्विवेदी, बजरंग दल जिला संयोजक राजबली शाह, लकी सिंह, प्रताप वर्मा, शिवम् शर्मा, बृजेश जायसवाल, संतोष कुशवाहा, सतेंद्र पाण्डेय, रामनिवास साकेत, डॉ शैलेन्द्र सिंह सहित सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।