घर के सेफ्टी टैंक में मिले 4 शव, शवों को निकालने में जुटी पुलिस
सिंगरौली थाना क्षेत्र के बरगवां में सामूहिक हत्या की घटना सामने आई है, जिससे हर आम और खास स्तब्ध है। बताया जाता है कि यहां बने एक आवासीय मकान के सेफ्टी टैंक से करीब चार लोगों की लाशें बरामद की जा रही हैं।
जानकारी अनुसार हिंडाल्को 3 नो. गेट समीप बड़ोखर ग्राम अंतर्गत हरि प्रसाद प्रजापति निवासी जयंत का यह मकान है, जिसे करीब 1 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था। पुलिस के अनुसार हरि प्रसाद प्रजापति का 30 वर्षीय पुत्र सुरेश प्रजापति कुछ लोगों के साथ 1 जनवरी को जहां पार्टी करने में जुटा था, हालांकि लोगों की माने तो अगली सुबह लोगों द्वारा सुरेश को घर पर देखा गया था। घटना की जानकारी आज तब पता चली जब सेफ्टी टैंक से दुर्गंध आने लगी। पास में ही रहने वाले उसके रिस्तेदार बिहारी प्रजापति के द्वारा इस घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी गई। जिसके बाद बरगवां निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा सदल बल घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही में जुटे हुए हैं। इस बड़ी घटना को लेकर प्रशासन के अला अधिकारी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यालय से एफ एल एस की टीम भी बुलाई गई है। जिसके बाद शवों को बाहर निकालने की कवायत की जाएगी। हालांकि पुलिस के अनुसार यह शव कितने लोगों के और किनके हैं इसका सही आकलन शवों के निकलने के बाद ही किया जा सकेगा।