---Advertisement---

निगम परिवार सदैव आप के साथ खड़ा रहेगा: देवेश

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

महापौर, ननि अध्यक्ष एवं आयुक्त सहित ने दी विदाई, ननि के 4 कर्मचारी सेवानिवृत्त

सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के चार कर्मचारियो को सेवानिवृत्त पर निगम सभागार में महापौर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय आयुक्त डीके शर्मा के उपस्थित में सेवा निवृत्त कर्मचारियो का विदाई समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिर्वित्त कर्मचारी कार्यालय अधीक्षक बीडी सिंह, रामचरण शर्मा सहायक ग्रेड 1 विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक 3 एवं नरेन्द्र मणि पाण्डेय सहायक ग्रेड 3 को शाल श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मानित कर विदाई दी गईं। निगम आयुक्त ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सराहना करते हुए कहा कि आप सब ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है। आगे कहा कि आप सभी आने वाले समय में स्वास्थ्य रहे दीर्घायु हो ऐसी कामना करता हूं। वही ननि अध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव आप के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही महापौर ने भी संबोधित किया। विदाई समारोह में मेयर इन काउंसिल सदस्य रामगोपाल पाल, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल, पार्षद रामनरेश शाह सहित अन्य मौजूद रहे।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment